समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
20 जून 2026 को समय लगभग 16:30 बजे* सीसीआर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी में बर्फ वाली गली क्षेत्र में एक दुकान/ठेले में आग लग गई है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायर सर्विस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
पुलिस एवं फायर सर्विस के संयुक्त प्रयास से ठेले में लगी *आग को शीघ्रता से बुझाकर स्थिति को नियंत्रित* कर लिया गया। जांच में ज्ञात हुआ कि ठेला चालक भूपेश कुमार निवासी सुरखाल गंगोलीहाट, जनपद पिथौरागढ़, हाल निवासी समता आश्रम गली, हल्द्वानी चाय एवं मैगी आदि का व्यवसाय करता है।
ठेला स्वामी के अनुसार गैस सिलेंडर के पाइप के फट जाने के कारण अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे ठेले तक फैल गई। घटना में भूपेश कुमार के दोनों हाथों एवं एक पैर में हल्की जलन की चोटें आई हैं। उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ठेले पर रखी खाने-पीने की सामग्री एवं कुछ अन्य सामान आग की चपेट में आया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते नियंत्रित* कर लिया गया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि गैस सिलेंडर एवं उससे संबंधित उपकरणों का नियमित निरीक्षण करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं फायर सर्विस को सूचना दें।



