मौसम विभाग का दो दिन बारिश का अलर्ट

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

मौसम विभाग ने 25 एवं 26 जून को नैनीताल जनपद के अनेक स्थानों पर भारी वर्षा-ऑरेज एलर्ट की चेतावनी जारी की गयी है। जिसमें जनपद अन्तर्गत गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के अति तीव्र दौर होने एवं झोंकेदार हवा (40 से 50 कि०/घ०) चलने की सम्भावना व्यक्त की गई है (०) अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत इस अवधि में जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारी अलर्ट पर रहेगें तथा क्षेत्रो में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिकों / संसाधनों को भी अलर्ट पर रखेंगे (०) विशेषकर भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गों में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत मलुवा तथा गिरे पेड़ो के त्वरित निस्तारण के साथ सर्तकता बनाए रखने हेतु अलर्ट पर रखेंगे (०) लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों द्वारा संवेदनशील मोटर मार्गो / स्थानों पर उक्त अवधि में जे०सी०बी० मशीन एवं गैग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाए (.) समस्त जिला/परगना/विकास खण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने कार्य मुख्यालय पर बने रहेगें, अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाईल फोन ऑन (ON) रखेगें तथा प्रत्येक घण्टे आपदा क्षति सम्बन्धित सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष संख्या 05942-231178/79/81 एवं मो० नं0 8433092458 तथा टॉल फ्री नं 1077 पर आवश्यक रूप से उपलब्ध है।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement