नगर निगम हल्द्वानी में सांकेतिक धरना जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दूसरे दिन भी शुक्रवार को प्रदेश संगठन मंत्री देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना स्थल पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय पाल जी ने कहा की कर्मचारियों की समस्याओं से निगम प्रशासन को अवगत कराते-कराते कर्मचारी थक चुके है अब आंदोलन ही सही रास्ता है मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा अगवग कराते चले की संघ पूर्व से ही नीचे लिखी मांगे जैस अस्थायी कर्मचारियों को उनके एक वर्ष के एरियर का भुगतान, एसीपी के भुगतान किये जाने,  प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षकों की भर्ती में वरिष्ठ व योग्य कर्मी को प्राथमिकता दिये जाने, मोहल्ला स्वच्छता समिति भर्ती में स्थाई,पात्र व जरूरतमंदों को रखें जाने व अन्य मांगों को लेकर पांच जून से तीन दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है निगम प्रशासन समय रहते सम्मान जनक कार्यवाही नहीं करता है तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा तथा सोमवार से पूर्ण रुप से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राजेश, रोहित टाक, राजेश, विशाल, शम्मी, सिद्धार्थ चौहान, मुकेश, लक्की, श्याम आदि शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *