नगर निगम हल्द्वानी के नये क्षेत्र से टैक्स वसूली को लेकर मेयर ने किया आश्वस्त

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के नए क्षेत्र से टैक्स नए वित्तीय सत्र से ही लिया जाएगा। महापौर गजराज बिष्ट ने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल को पूर्ण आश्वस्त किया कि किसी भी कीमत में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा और नए क्षेत्रों में किसी व्यापारी से पूर्व का टैक्स नहीं लिया जाएगा। इस संदर्भ में मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया है। मेयर के इस कदम का प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आभार जताया है। व्यापारियों के पक्ष में निर्णय का संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, संयोजक धर्म यादव देवेश अग्रवाल पुरन लाल साह राकेश गुप्ता टीटू शकील अहमद गौरव अग्रवाल प्रज्ञान भारद्वाज ऋषभ पाठक धर्मेंद्र गुप्ता संदीप टंडन नुसरत सिद्दिकी अश्मित गुजराल राजीव शर्मा मुनेश अग्रवाल चोखे लाल अशोक वार्ष्णेय पियूष गोयल कुंदन रावत चमन गुप्ता रामप्रसाद कश्यप सुनील गुप्ता संजय वर्मा अमरजीत सिंह आदि ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *