बनभूलपुरा हिंसा: नहीं पकड़ा गया अब्दुल मलिक, अफवाह पर लगा विराम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

बनभूलपुरा में हुए बवाल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा अब्दुल मलिक अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही है। इधर रविवार दोपहर से ही मलिक के दिल्ली से पकड़े जाने की अफवाह उड़ रही थी। इस पर शाम को विराम लग गया। गौरतलब है कि जहां अवैध मदरसा व नमाज स्थल ध्वस्त किया गया है उस क्षेत्र में अब्दुल मलिक नजूल भूमि को स्टांप पर बेच रहा था। हिंसा के बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *