हल्द्वानी में हुए उपद्रव की मजिस्ट्रेटी जांच करेंगे कुमाऊं कमिश्नर, 15 दिन के भीतर शासन को देंगे रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बीती आठ फरवरी को हुई घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव उत्तराखंड राधा रतूड़ी ने निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि कुमाऊं आयुक्त मजिस्ट्रेटी जांच कर 15 दिन के भीतर आख्या शासन को उपलब्ध कराएंगे।‌ गौरतलब है कि हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी है, हालांकि आज शनिवार को माहौल शांत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *