हल्द्वानी उपद्रव :18 नामजद समेत इतने हजार उपद्रवियों पर मुकदमा, अब तक पांच के मरने की पुष्टि

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी में हुई हिंसा में 18 नामजद समेत पांच हजार लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस उपद्रव में अब तक पांच लोगों की गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। इधर डीएम-एसएसपी ने घटना को सुनियोजित करार दिया है। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने पहले पत्थरबाजी की और फिर पेट्रोल बम फेंके। भीड़ ने बनभुलपुरा थाना फूंक दिया। वहां अफसर व‌ पुलिस कर्मी फंसे हुए थे। इस पर फायरिंग के आदेश दिए गए। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पांच-पांच कंपनी पैरामिलिट्री व पीएसी तैनात की गई है। इस हिंसा में तमाम पुलिस व मीडिया कर्मी घायल हुए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। इधर‌ बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी शहर पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिस व मीडिया कर्मियों से कोतवाली में कुशल क्षेम ली। उन्होंने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। देवभूमि की फिजा खराब करने की कोशिश की गई है, उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। इधर शनिवार को बनभुलपुरा क्षेत्र में सख्ती से कर्फ्यू लागू रहा और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल निगरानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *