हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की 10 अगस्त को होने वाली कार्यसमिति पर मंथन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल आयोजन समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट में हुई। बैठक में 10 अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा की। बैठक में आयोजन समिति के संयोजक जगमोहन चिलवाल, राजकुमार केसरवानी, आफताब हुसैन, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, हर्ष जलाल, मनोज खुल्बे, हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, युवा मंडल अध्यक्ष भास्कर सुयाल, युवा नगर अध्यक्ष अमित बुधलाकोटी, राकेश सिंह धपोला, महेश जोशी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *