हल्द्वानी की इस कालोनी में घुसा अजगर, लोगों में हड़कंप, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के दमुवाढूंगा वार्ड-37 स्थित पार्वती कॉलोनी हल्दीखाल में बीती शुक्रवार की देर रात अजगर घुस गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। इस पर स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू गोस्वामी ने मामले की जानकारी फतेहपुर रेंजर केआर आर्य को फ़ोन पर दी। रेंजर आर्य ने तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। रेस्क्यू टीम में शामिल राजीव जोशी, बृजमोहन, दीप चंद्र जोशी ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। इस पर कालोनी वासियों ने राहत की सांस ली। अजगर करीब छह फिट लंबा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *