हल्द्वानी में यहां अतिक्रमण कर बनाये गये मकान बुलडोजर से तोड़े, पुलिस ने कब्जाधारियों को हटाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की जद में आ रहे चार मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इन दिनों लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके मद्देनजर आज सोमवार 20 मई‌ को गोरापड़ाव में सड़क निर्माण में बांधा बन रहे मकानों को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण ध्वस्त करते वक्त लोगों ने विरोध भी जताया है लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन के आगे उनकी एक न चली और अतिक्रमण को बलपूर्वक ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण तोड़ने पहुंची टीम ने मकानों में रह रहे लोगों को खाली कराया। इसके बाद उस पर बुलडोजर चलाया गया। निर्माण की जद में आ रहे मकान स्वामियों को मुआवजा भी दे दिया गया है इसके बावजूद उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। इस बीच तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार ने बताया कि चार मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है आगे जो भी अतिक्रमण के जद के जो भी दुकान- मकान आएंगे उसे ध्वस्त किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *