बड़ी खबर: कुमाऊं कमिश्नर ने 15 साल से पुराने अतिक्रमणों की 15 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट, मंडल के सभी डीएम को निर्देश जारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
 कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं के सभी जिलाधिकारी और विभागाध्यक्षों को 15 वर्ष से पुराने अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए 15 दिन के भीतर आख्या उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए हर जिले में पूर्व में गठित जिला स्तर कमेटी को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन सरकारी संपत्ति पर जो भी अतिक्रमण है उसको चिन्हित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाए। यह विभागध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि उनकी सरकारी संपत्ति पर किसी के द्वारा अतिक्रमण न किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।