समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में बारिश से ग्रामीण इलाकों में लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार बीते 24 घंटे में कालाढूंगी में सबसे अधिक 17 मिलीमीटर बारिश हुई। हल्द्वानी में 16 एम एम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिले में सात सड़कें बंद हैं। प्रशासन जेसीबी से सड़कें खोलने में जुटा है।
