हल्द्वानी में भवन का नक्शा पास कराने के नाम फर्जीवाड़ा, पुलिस के पास पहुंचा मामला, एक का नाम हुआ उजाकर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की फर्जी मोहर व कागजों का इस्तेमाल कर भवन स्वामी को फर्जी स्वीकृत नक्शा पकड़ा दिया गया। जांच-पड़ताल में खुलासा होने के बाद प्राधिकरण ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि विगत दिनों राम सिंह निवासी करायल जौलासाल हल्द्वानी द्वारा अपने भवन मानचित्र के नवीनीकरण हेतु जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में आवेदन किया गया। भवन के नक्शे का जब कार्यालय अभिलेखों से मिलान किया गया तब कार्यालय अभिलेखों में यह अंकित होना नहीं पाया गया। भवन स्वामी से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व में गणेश पटकी निवासी सरस्वती विहार लाल डांठ रोड हल्द्वानी से नक्शा पास कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *