नगर निगम हल्द्वानी ने भारतीय क्रिकेट टीम की इस प्लेयर को ब्रांड एंबेसडर बनाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी ने भारतीय क्रिकेट टीम की इस प्लेयर को  ब्रांड एंबेसडर बनाया
हल्द्वानी में कार्यक्रम में बोलते मेयर गजराज सिंह बिष्ट।

नैनीताल जिले में नगर निगम हल्द्वानी ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व क्रिकेटर एकता बिष्ट को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह घोषणा वार्ड नंबर 4, आवास विकास में श्री पंचेश्वर मंदिर प्रांगण में मेयर गजराज सिंह बिष्ट और‌ नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने की। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि जब हम सभी घर-घर स्वच्छता अपनाएंगे, तब हमारा शहर न केवल गंदगी मुक्त होगा, बल्कि बच्चों और समाज के हर व्यक्ति में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही स्वच्छ हल्द्वानी स्वस्थ हल्द्वानी बनाने का संकल्प लिया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि नगर निगम की इस पहल का मूल उद्देश्य क्षेत्र में जनमानस में स्वच्छता की भावना को जागरूक करना है।

Advertisement

नगर निगम हल्द्वानी ने भारतीय क्रिकेट टीम की इस प्लेयर को  ब्रांड एंबेसडर बनाया

ब्रांड एम्बेसडर एकता ने नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं महापौर गजराज बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुये नगरवासियों को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने एवं सब को मिलकर हल्द्वानी को स्वच्छता में नंबर वन बनाने संकल्प लेने को कहा। जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी प्रताप बिष्ट, और पूर्व महापौर, नगर निगम हल्द्वानी, डॉ. जोगेंद्र पाल रौतेला जी ने संयुक्त रूप से एकता बिष्ट को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के लोग प्रेरित होंगे, और हमारा हल्द्वानी और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद हेमा भट्ट ने करते हुये सभी आगन्तुकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षद नेहा अधिकारी, पंकज त्रिपाठी, रवि जोशी, बीना चौहान, शैलेन्द्र दानू, राजेंद्र कुमार, संजय पाण्डेय, रुकमणी बिष्ट, राजेश पंत, नीमा भट्ट, सुरेंद्र मोहन नेगी, दीपक बिष्ट, मुन्नी कश्यप, तनुजा जोशी, विद्या देवी रहे। ओलम्पिक संघ उत्तराखण्ड के भगवान कार्की,  नीरज बिष्ट, मधुकर श्रोत्रिय, संदीप सनवाल, कौस्तुभानन्द जोशी, विनोद तिवारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर टोलिया, सहायक नगर आयुक्त गजेन्द्र सैनी, कुलदीप कुल्याल, मनोज नेगी, विजयलक्ष्मी चौहान, पूनम जोशी समेत सैकड़ों जनमानस उपस्थित रहे।

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement