चार शोरूम में चोरों की सेंध, लाखों का माल पार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 
ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में बृहस्पतिवार की बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम देकर व्यापारियों में दहशत फैला दी। चोरों ने मटके वाली गली में रेड चीफ शोरूम, स्पाईकर शोरूम, ब्लैकबेरी शोरूम, रिपब्लिक ग्लोबल शोरूम के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। व्यापारियों के अनुसार एक गल्ले से करीब 5 लाख रुपये, दूसरे से 2.5 लाख रुपये और एक अन्य दुकान से 40 हजार रुपये सहित लाखों की नकदी गायब मिली। सुबह दुकानें खुलने पर घटना का पता चलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *