कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, इतने रुपए की हुई वृद्धि

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग का असर अब भारत के आम आदमी पर पड़ने लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में हुई कीमत की बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.29 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत मे भी 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *