कोसी कैफे होमस्टे में मिली आपत्तिजनक सामग्री, पंजीकरण निरस्त होगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्यवाही नाबालिगों के संरक्षण में लापरवाही पर रामनगर स्थित “कोसी कैफे होमस्टे” पर शिकंजा। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी एस.एस.पी. नैनीताल के निर्देशन में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही, पंजीकरण निरस्त करने एवं सीज करने की प्रक्रिया शुरू की।
इसी क्रम में थाना रामनगर क्षेत्रांतर्गत संचालित *“कोसी कैफे होमस्टे”,* कानिया रामनगर के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं विवेचना के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि उक्त होमस्टे में नाबालिगों को संरक्षण देने, बिना वैध पहचान पत्रों के ठहराने तथा संदिग्ध गतिविधियों के संचालन संबंधी तथ्य प्रकाश में आए हैं। निरीक्षण के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा विस्तृत आख्या जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित की गई, जिसके आधार पर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा जिला पर्यटन विकास अधिकारी को उक्त होमस्टे का पंजीकरण निरस्त करने एवं होमस्टे को सीज किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जल जिला पर्यटन विकास अधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर भवन स्वामी को तत्काल संचालन बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही थाना रामनगर पुलिस को भी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस जनपद में अपराधियों, अवैध गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कठोर अभियान चला रही है। जनपद में शांति व्यवस्था एवं युवाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *