समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर के नजदीक न्यू डिवाइन सिटी में घनी आबादी के बीच स्थित कबाड़ के गोदाम में गुरुवार की सुबह आग लग गई। दमकल के चार वाहन आग बुझाने में जुटे रहे। घनी आबादी के बीच कबाड़ के गोदाम पर उठे गंभीर सवाल, फायर वाहनों में एक बार पानी हुआ खत्म, दोबारा पानी लेकर पहुंचे वाहन, सिडकुल से भी फायर वाहन मंगवाए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।



