नगर निगम की बाजारों में अतिक्रमण पर कार्रवाई, फड़-ठेले व दुकानदारों का सामान जब्त, इतने हजार के चालान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के बाजारों में फड ठेले लगाकर बैठे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ नगर निगम  की टीम ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बगैर पंजीकरण लगाए गए फड़-ठेलों के साथ ही दुकानों के बाहर रखा तीन गाड़ी सामान जब्त किया गया। गंदगी और अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले पांच दुकानदारों के 11 हजार के चालान काटे गए।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में सोमवार की शाम निगम की टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कालाढूंगी रोड के सामने बाजार से अभियान की शुरुआत की। टीम ने चौक बाजार, कारखाना बाजार, सदर बाजार, पटेल चौक क्षेत्र में सड़क घेरकर रखा गया सामान जब्त किया। इस दौरान दुकान के आगे ठेले खड़े करने, गुड़ की दुकान में गंदगी मिलने पर दुकानदारों के चालान काटे गए। गांधी आश्रम के बाहर सामान सजाने पर कड़ी चेतावनी दी गई। अभियान में निगम के लेखाधिकारी गणेश भट्ट, कोतवाल विजय मेहता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *