हल्द्वानी में यहां सरकारी भूमि पर जेसीबी से हटाया अतिक्रमण, इस जमीन पर बनेगा पार्क, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/HJV0Rr7DkOE?si=ZGYIcMMkr6Gok0BZ

नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 60 गौजाजाली में प्रशासन की टीम ने सिंचाई विभाग की भूमि खाली करवा ली है। यहां जानवर बंधे मिले। गौरतलब है कि पूर्व में स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। इस क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने सोमवार 11 अगस्त को टीम के साथ मौके पर पहुंच पनचक्की की 019 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। जेसीबी से कब्जा हटाया गया। इस भूमि पर नगर निगम सार्वजनिक पार्क बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *