डाक कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुआ व्यापारियों का दल, शिवरात्रि पर मंदिरों में करेंगे जलाभिषेक

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी से युवक कांवड़ संघ के महंत संजय त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारियों का दल डाक कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुआ। दल में सूरज, योगेश, मनजीत, तनिष्क, सुमित, निक्कू, ललित साहू, मुकेश, घनश्याम जोशी, सुमित दीपक, कमल, आर्यन, नरेश शामिल हैं। इस दौरान  महंत त्यागी ने बताया कि कल बुधवार को प्रातः हरिद्वार से गंगा जल लेकर 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर मुखानी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जायेगा। कांवड़ दल को रवाना करने के दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष पंकज कंसल, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, नीरज कांडपाल, भाजपा नेता विनीत अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *