ऊधमसिंह नगर जिले में कांवड़ियों की सुरक्षा को डीएम व एसएसपी से मिले पूर्व विधायक

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड
जिला ऊधमसिंह नगर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम लोग हरिद्वार से गंगा जल लाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद ऊधमसिंह नगर से हजारों भोले भक्त पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं। कहा गया कि पूर्व में हरिद्वार से गंगाजल ला रहे कावड़ियों पर कुछ उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों ने हमले किए और कटाक्ष कर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकी। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। उन्होंने शिवरात्रि तक कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किये जाने की मांग उठाई। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी कराने पर भी जोर दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में समाजसेवी संजय ठुकराल, भुवन गुप्ता, राजवीर सिंह विर्क, त्रिलोचन सिंह, पूर्व सभासद गोविंद राय, गणेश सरकार, ललित बिष्ट, जीएल गंगवार, राजू भुसरी, अशोक रस्तोगी, ललित कुमार, सोनू कुमार, रोहित सागर, संजीव दिवाकर, बब्लू सैनी, प्रदीप कुमार, बंटी कोली, विशाल मेहर, जॉमी चंडा, विक्की आहूजा, बंटी राजोरिया, हैप्पी चौहान, विपिन राजपूत, विशाल सिंह, सुधांश , चेतन जौहरी, पवन राठौर, जगदीश पुजारी, अभय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *