कैंची मेले के बाद भवाली-खैरना हाइवे पर खुला ट्रैफिक, एसएसपी ने दी जानकारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

विश्व प्रसिद्ध कैंची मेला खत्म होने के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने बताया कि 16 जून की रात से भवाली खैरना हाइवे पर लगाई गई पाबंदी हटा दी गई है। अब पहले की तरह वाहन चल सकेंगे।