कुमाऊं में यहां पुलिस थाने में घुस गया तेंदुआ, हड़कंप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले में इन दिनों तेंदुए का आतंक एक बार फिर बढ़ने लगा है। इससे लोगों में दहशत है। बीती गुरुवार की देर रात तेंदुआ जिले के चौखुटिया थाना परिसर में घुस गया। वह परिसर में चहलकदमी करता हुआ वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान वहां पुलिस कर्मी तैनात थे लेकिन तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया। बाद में वह परिसर में घूमकर चला गया। यह मामला आज शुक्रवार को चर्चा का विषय बना रहा‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *