नैनीताल जिले में बाघ ने महिला पर किया हमला, साथी महिलाओं ने बचाई जान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के रामनगर के चोपड़ा गांव में पानी लेने गयी महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनते ही पास मौजूद अन्य महिलाओं ने हो-हल्ला कर बाघ को जंगल में खदेड़ दिया। इसके बाद परिजन घायल महिला को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज स्थित ग्राम चोपड़ा में बीते कुछ दिनों से हाथी का मूवमेंट बना हुआ है। हाथी ने गांव में आने वाली पानी की कई लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ऐसे में ग्राम चौपड़ा निवासी 42 वर्षीय उमा देवी पत्नी भुवन चंद मंगलवार 16 जून की दोपहर तीन महिलाओं के साथ घर के पीछे  टैंकी से पानी भरने गई थी। इसी बीच झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उमा पर हमला कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। सूचना पर वन विभाग के एसडीओ और रेंजर अस्पताल पहुंचे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *