फाइनेंस कंपनियों की मनमानी से ट्रांसपोर्टरों में गुस्सा, बोले, बर्दाश्त नहीं करेंगे उत्पीड़न

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

 

Advertisement

देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा और महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने मंगलवार को हल्द्वानी में संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि निजी फाइनेंस कंपनियां एक दो किस्त टूटने पर बिना नोटिस दिए वाहन जब्त कर लेती हैं और अपने यार्ड में वाहन को बिना मोटर मालिक को सूचित किए बिना ले जाती हैं और ड्राइवर चालक परिचालक से जबरन चाबी छीन ली जाती है इनके द्वारा कुछ बाउंसर भी रखे गए हैं जिसको यह रिकवरी टीम बोलते हैं निजी फाइनेंस कंपनियों द्वारा मोटर स्वामियों का उत्पीड़न एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिसमें अनुचित व्यवहार, धमकी, और अन्य अनियमितताएं शामिल हैं। महासंघ के संयोजक पंडित दया किशन शर्मा ने बताया कि पर्वतीय जिलों पर खड़िया खनन बंद होने से वाहन स्वामियों के आगे रोजगार संकट पैदा हो गया है और ट्रांसपोर्ट कारोबार मंदी की दौर से गुजर रहा है और यदि किसी मोटर मालिक की किस्त टूटती भी है तो निजी कंपनियों को लोन रिकवरी की किस्त का 90 दिन का लीगल नोटिस जारी करना होता है अगर किस्त टूटी है तो 90 दिन का नोटिस दिया जाना एक आम प्रक्रिया है, जिसमें फाइनेंस कंपनी वाहन स्वामी को सूचित करती है कि यदि किस्त का भुगतान नहीं किया जाता है, तो वाहन जब्त किया जा सकता है। लेकिन निजी फाइनेंस कंपनी है वाहन को रास्ते से ही उठा के ले जाती है और जप्त कर लेती है जो की नियमावली के विरुद्ध है और नेशनल बैंक अपने पूरे विधि विधान से नियमों का पालन करते हैं अभी पूर्व के दिनों में भी एक निजी फाइनेंस कंपनी उत्पीड़न और प्रताड़ना का एक मामला मुख्यमंत्री सचिव कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के समक्ष भी उठाया गया है। महासंघ ने कहा कि निजी फाइनेंस कंपनियों को लोन रिकवरी गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करना होगा अनावश्यक और जबरन परेशान किसी भी मोटर मालिक का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में ट्रांसपोर्टर नेता ललित रौतेला बृजेश तिवारी मोहन महतोलिया रोहित रौतेला नवीन मेलकानी डीके शर्मा उमेश चंद्र पांडे किशन कोश्यारी आदि ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement