प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने इन्हें युवा महानगर हल्द्वानी का अध्यक्ष व महामंत्री बनाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुंदन रावत।

प्रांतीय नगर व्यापार मंडल ने अपने संगठन की मजबूती को देखते हुए युवा इकाई का गठन किया है। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने हल्द्वानी महानगर के लिए तेजतर्रार व्यापारी नेता कुंदन रावत को युवा अध्यक्ष और ललित जायसवाल को युवा महामंत्री नियुक्त किया है।

ललित जायसवाल।

साथ ही दोनों पदाधिकारियों से उम्मीद जताई है कि वे युवा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करेंगे। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा सह संयोजक धर्म यादव सह संयोजक देवेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल रिषभ पाठक विशाल जुनेजा चमन गुप्ता पुरन लाल साह संजय वर्मा अमरजीत सिंह अशोक वार्ष्णेय नुसरत सिद्दिकी गौरव अग्रवाल दिनेश गुप्ता राजीव शर्मा धर्मेंद्र गुप्ता मुनेश कुमार आदि ने हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *