हरि कृपा पीठाधीश्वर संत स्वामी हरि चैतन्यपुरी महाराज के प्रकटोत्सव समारोह में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आशीर्वाद प्राप्त किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर में श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर संत स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज के प्रकटोत्सव समारोह में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत महापुरुषों का सान्निध्य समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन से समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और मानवता की भावना मजबूत होती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनकल्याण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सान्निध्य से हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल रही है। प्रकटोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संत स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धार्मिक अनुष्ठानों और भजन कीर्तन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *