गांव से हल्द्वानी पढ़ाई करने आए युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के सुनियाकोट (बड़गांव) निवासी हेमंत परिहार अपने ताऊ के घर भगवानपुर केसर कॉलोनी, मुखानी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह रोज की तरह घर से बाहर घूमने गया था और लौटने के बाद अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर जब कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तो परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो हेमंत फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *