हल्द्वानी में विधायक से मिला राजकीय शिक्षक संघ का शिष्टमंडल, विधानसभा में समस्याएं उठाने का किया आग्रह

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

राजकीय शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने आज सोमवार को विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मुलाकात की। शिष्टमंडल ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और सदन में उनकी आवाज उठाने का अनुरोध किया।

Advertisement

हल्द्वानी में विधायक से मिला राजकीय शिक्षक संघ का शिष्टमंडल, विधानसभा में समस्याएं उठाने का किया आग्रह
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश ने शिष्टमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की नींव हैं, और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। विधायक ने यह भी कहा कि वह सदन में शिक्षकों के हितों की आवाज बुलंद करेंगे और उनके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान राजकीय शिक्षा संघ के ज़िलाध्यक्ष डा.विवेक पाण्डे, रेखा धनिक, गिरीश चन्द्र जोशी, संगीता जोशी, त्रिलोक चन्द्र बृजवासी, गिरीश चन्द्र कांडपाल, हिमांशु पांडेय, डा.दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement