हल्द्वानी में गौला नदी में वैकल्पिक मार्ग तैयार, गौलापार के ग्रामीणों को‌ मिलेगी राहत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में गौलापार के लिए बनाया जा रहा वैकल्पिक मार्ग कल मंगलवार से आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। आज सोमवार को बड़ी पुलिया के अलावा एक और छोटी पुलिया भी बना दी गई है। इसके बाद वैकल्पिक मार्ग बनकर तैयार हो गया। गौला पुल की एप्रोच रोड टूटने के बाद गौलापार आने-जाने के लिए लोगों को काठगोदाम से घूमकर जाना पड़ रहा था। इस कारण लोगों को अधिक किराया भी देना पड़ रहा था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने नदी से वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश वन विभाग को दिए थे। मगर नदी में पानी के बढ़ते बहाव के कारण वन विभाग को पुलिया बनाने में ही करीब छह दिन लग गए। इसके लिए नदी का रुख भी मोड़ा गया। दोनों पुलिया में एक बार में एक ही चौपहिया वाहन गुजर सकेगा। पुलिया बनने के बाद आज शाम से  दोपहिया वाहनों से लोगों ने आवाजाही शुरू कर दी थी। हालांकि मंगलवार से इसे पूरी तरह से खोला जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *