हल्द्वानी में दो दिन रूट डायवर्ट, यहां रहेगा वाहनों का प्रवेश वर्जित,देखें प्लान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी शहर में सात व आठ दिसंबर को यातायात की भीड़ और दबाव को नियंत्रित करने के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह प्लान प्रातः 09:00 बजे से रात्रि नौ बजे तक प्रभावी रहेगा।

डायवर्जन रूट

बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, और अल्मोड़ा जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

रामपुर रोड से यात्रा करने वाले वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर, तीनपानी बाईपास से होते हुए गोला बाईपास रोड और फिर नारीमन तिराहा से जाएंगे।

कालाढूंगी रोड से जाने वाले वाहन ऊंचापुल/लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहा से होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन सिंधी चौक, गांधी इंटर कॉलेज, और होंडा शोरूम होते हुए टीपी नगर से डायवर्ट होंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स/हाईडिल तिराहा होते हुए पनचक्की से हल्द्वानी आएंगे।

यहां वर्जित रहेंगे वाहन 

वीकेंड के दौरान 12:00 बजे से नौ बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा, साथ ही आवश्यक सेवाओं वाले भारी वाहनों का आवागमन भी चार बजे से नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।‌