हल्द्वानी आरटीओ में सात दिसंबर को नहीं होंगे यह काम

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

सात दिसंबर शनिवार को परमानेंट लाइसेंस बनाने के लिए एआरटीओ कार्यालय जाने वाले लोगों के लाइसेंस का काम अब सोमवार को हो सकेगा। हरिद्वार में एआरटीओ प्रशासन और आरआई का प्रशिक्षण कार्यक्रम होने के कारण शनिवार को आरटीओ कार्यालय में परमानेंट लाइसेंस बनाने का काम नहीं हो सकेगा। इसके साथ ही फिटनेस संबंधी कार्य के लिए वाहन स्वामी को निजी वाहन फिटनेस टेस्टिंग सेंटर में जाना होगा। बॉडी कोड और ट्रक बॉडी कोड विषय पर शनिवार और रविवार को सीआईआरटी के माध्यम से हरिद्वार में संयुक्त परिवहन आयुक्त कार्यालय ने प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसमें नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अंतर्गत हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, टनकपुर के सभी एआरटीओ प्रशासन और संभागीय निरीक्षक प्राविधिक शामिल होंगे। जिस कारण एआरटीओ कार्यालयों में परमानेंट लाइसेंस बनाने का काम नहीं हो सकेगा। संयुक्त परिवहन आयुक्त कार्यालय ने इस संबंध में कार्यालय में सूचना चस्पा करने के निर्देश सभी एआरटीओ कार्यालयों को दिए हैं। हल्द्वानी आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि पूरे संभाग में जिन लोगों का शनिवार को परमानेंट लाइसेंस का अपाइंटमेंट है, उनका सोमवार को काम करवाया जाएगा। शनिवार को वाहन की फिटनेस संबंधी काम के लिए एटीएस हल्द्वानी या रुद्रपुर में जाना पड़ेगा। इस दौरान लर्निंग लाइसेंस टेस्ट, रजिस्ट्रेशन, टैक्स, परमिट, चालान भुगतान संबंधी काम होते रहेंगे।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement