गौला नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस ने सतर्क किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

हल्द्वानी में गौला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ों में अत्यधिक वर्षा हो रही है, जिस कारण *गौला नदी का जलस्तर बहुत बढ़* चुका है। समय-समय पर डैम से भी पानी छोड़ा जाता है, जिससे नदी में अत्यधिक वेग उत्पन्न होता है। इससे कई बार पुल के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति भी आ जाती है। नैनीताल पुलिस ने आप सभी जनमानस से निवेदन है कि पुल का प्रयोग केवल आने-जाने के लिए करें। पुल पर अनावश्यक रूप से कोई रुके नहीं और न ही कोई वीडियोग्राफी अथवा फोटोग्राफी* करेगा। किसी भी प्रकार का कंटेंट नहीं बनाया जाएगा, अन्यथा उसके *विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी लोग पुल का प्रयोग केवल आवागमन के लिए करें। पुल पर किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी अथवा फोटोग्राफी न करें।