समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले में बारिश का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में जिले में स्टेट हाइवे समेत 47 सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं। नैनीताल में सबसे अधिक 217 और हल्द्वानी में 166 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बुधवार की सुबह इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।
