कुमाऊं के इस स्कूल की शिक्षिकाओं के अश्लील कार्टून बनाकर वायरल किए, पुलिस के पास पहुंचा मामला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में एक स्कूल शिक्षिकाओं के अश्लील कार्टून बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिए गए। इस मामले में पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया है। बाजपुर के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ.नरेन्द्र खत्री व‌ प्रबंधक सुनील खन्ना ने बताया कि करीब चार माह पूर्व एक अध्यापिका की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। इसकी तहरीर पांच अप्रैल को कोतवाली में रिसीव कराई गई थी लेकिन मामला साइबर क्राइम का होने के कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। लगभग दो माह की चुप्पी के बाद स्कूल की फोटो व अन्य टीचर्स के कार्टून बना सोशल मीडिया पर डालने शुरु कर दिए गए। इससे स्कूल के साथ टीचर्स की बदनामी होने लगी। अध्यापिकाओं ने कार्रवाई न होने पर रोष प्रकट करते हुए प्रबंध तंत्र को मामले से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की। इधर कोतवाल नरेश चौहान ने स्कूल में आकर प्रबंधन व अध्यापिकाओं से वार्ता कर दस दिन में अपराधी का पता लगाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रीति रस्तोगी की अगुवाई में ज्ञापन भी दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *