व्यापार मंडल नैनीताल जिला युवा इकाई के सूरज पांडे अध्यक्ष व गौरव अग्रवाल महामंत्री बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की नैनीताल जिला युवा इकाई के सूरज पांडेय अध्यक्ष और गौरव अग्रवाल महामंत्री मनोनीत किए गए हैं।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने सूरज को जिला युवा इकाई का अध्यक्ष और गौरव को महामंत्री नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दोनों पदाधिकारी शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं।

व्यापार के साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व ने उनको निर्देश देते हुए कहा है कि जिले का भ्रमण कर व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत व्यापारी को संगठन से जोड़ेंगे। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, संयोजक धर्म यादव, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजेश पुरी, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, देवेश अग्रवाल, ऋषभ पाठक, विनोद आनंद, विजय शर्मा, चमन गुप्ता, नुसरत सिद्दीकी, संजय वर्मा, अमरजीत सिंह, कंवलजीत गुजराल, शंकर भुटियानी, पूरन लाल साह, अस्मित गुजराल, कुंदन बिष्ट आदि ने हर्ष जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *