पुलिस के सामने हो रही नशा तस्करी, एसपी सिटी से मिले यहां के लोग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के दमुवाढूंगा क्षेत्र के वार्डों में शराब व स्मैक तस्करी के मामलों में अंकुश न लगने से नाराज लोग एसपी सिटी कार्यालय जा धमके और रोष जताया। उनका कहना था कि पुलिस के सामने तस्करी हो रही है और खुलेआम कारोबार चल‌ रहा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल से मिलने वालों में वार्ड 36 की पार्षद तनुजा जोशी, साथी संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह, मन्नू गोस्वामी, आनंद सिंह रावत, आनंदी नेगी, नंदी देवी, कृष्णा राजपूत, रेनू बैरागी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *