नैनीताल जिले में कल शनिवार छह जुलाई को स्कूल-कालेजों की छुट्टी, आदेश जारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लगातार तीसरे दिन भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने आज शुक्रवार को आदेश जारी कर छह जुलाई शनिवार को जिले भर के स्कूल कालेजों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है।