आईएएस-पीसीएस अफसरों के तबादले, हल्द्वानी नगर आयुक्त भी बदले

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शासन ने 17 दिसंबर को चार आईएएस समेत सात अफसरों के तबादले किए हैं। इसके तहत हल्द्वानी नगर आयुक्त आईएएस विशाल मिश्रा का तबादला कर पीसीएस अधिकारी ऋचा सिंह को उनके स्थान पर भेजा गया है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन कार्मिक के संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। आईएएस-पीसीएस अफसरों के तबादले, हल्द्वानी नगर आयुक्त भी बदले