आईएएस एसोसिएशन उत्तराखंड ने घटना की घोर निंदा की, कहा-विधायक ने नगर आयुक्त से अमर्यादित व्यवहार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

देहरादून नगर निगम में बीती पांच मार्च की अपराह्न करीब तीन बजे सल्ट विधायक के नगर आयुक्त से की गई घटना की भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ उत्तराखंड ने  निन्दा की है। संघ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विधायक महेश जीना ने टेंडर को अपने परिजन के पक्ष में करने के लिए अनुचित दबाव बनाया गया और सरकारी कार्य में हस्तक्षेप किया गया। यह घटना अधिकारियों व‌ कर्मचारियों के मनोबल पर कुप्रभाव डालता है। आईएएस एसोसिएशन ने इसे अमर्यादित व्यवहार करार देते हुए घटना की निंदा की है। बीते दिन इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *