डाक्टर की पत्नी के बुटिक में अग्निकांड, दमकल पहुंचा मौके पर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में अग्निकांड हो गया। शहर के भगत सिंह चौक के पास आर्य समाज मंदिर वाली गली में स्थित श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में रविवार रात लगभग सवा 12 बजे अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड को संपर्क किया गया, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह बुटीक शहर के प्रसिद्ध डॉ.संदीप डोगरा की पत्नी शैलजा डोगरा की ओर से संचालित किया जाता है। आग लगने से बेसमेंट में काफी नुकसान हुआ है, हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। समाजसेवी संजय ठुकराल  ने मौके पर पहुंच राहत कार्यों में सहयोग किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *