दिल्ली निवासी पति-पत्नी यहां ऐसे करते थे चोरी, अब नगदी व जेवरात समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के जेवरात और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता ने शनिवार 20 अप्रैल को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्दूचौड़ निवासी हेमचंद्र जोशी ने बीती 4 मार्च और चंदन सिंह बिष्ट ने बीती 18 अप्रैल को लालकुआं कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि वह घर से बाहर गए हुए थे जहां उनका घर में ताला लगा हुआ था लेकिन चोरों द्वारा ताला तोड़कर घर से रहना और नगदी सहित सामान चोरी कर लिया है।
चोरी की घटना के खुलासा के लिए पुलिस टीम की गठन किया गया। जिसका नेतृत्व हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी ने किया। टीम ने क्षेत्र के लगभग 200 से 300 सीसीटीवी कैमरे को खंगाले और चोरों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये गये। इसके बाद पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस को मुखबिर की सूचना से पता चला कि बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पास एक दंपति किसी को सोने के लॉकेट बेच रहा है। हो सकता है कि हल्दूचौड़ क्षेत्र में हुई चोरियों में यह लोग शामिल हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने महालक्ष्मी मंदिर के पास से पूर्वी दिल्ली के निवासी मुनेंद्र सिंह उर्फ निक्कू और उसकी पत्नी अनुष्का को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उन्होंने दोनों घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पूछताछ में बताया कि मुनेन्द्र वह अपनी पत्नी के साथ हल्दूचौड़ के गोपीपुरम स्थित एक मकान में किराए पर रहता है और कुछ दिन पहले पंचायत घर के पास कपड़े की अस्थाई दुकान भी लगाई थी। दोनों पति-पत्नी फेरी करने के बहाने आसपास के घरों की रेकी भी करते थे और जिन घरों में ताले लगे दिखते थे, उन्हें रात्रि में अपने पास रखे औजारों के माध्यम से तोड़कर घर में घुस जाते थे। घटना के दौरान मुनेन्द्र की पत्नी बाहर निगरानी करती थी जबकि वह खुद घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। पूछताछ में पता चला कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पति-पत्नी ने चोरी का धंधा शुरू कर दिया था। पकड़े गए पति पत्नी के पास से चोरी के 40000 के नगदी सहित करीब चार लाख रुपए से अधिक का सामान बरामद किया गया है। पति-पत्नी के पास से कई तोले सोने चांदी के जो रात बरामद किए गए हैं इसके अलावा लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पति-पत्नी की आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *