पिस्टल के साथ रेस्टोरेंट संचालक समेत दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के मामले में बीती 12 जून शुक्रवार देर रात रुद्रपुर और सितारगंज में दबिश देकर रेस्टोरेंट संचालक समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दो पिस्टल और 31 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बाहरी राज्यों से आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता जांची जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद चार जून को काशीपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने दबिश देकर ग्राम भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी, बरेली (उप्र) व हाल सितारगंज निवासी तथा सरदार रेस्टोरेंट के संचालक करनजीत सिंह और नियर मंडी, सितारगंज निवासी विक्रमजीत सिंह तूर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *