समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में हल्द्वानी में एमबीपीजी डिग्री कालेज के पास मालाबार गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में मंगलवार की रात जेवरात चोरी की सूचना मिली। सूत्रों के अनुसार शोरूम की ही एक स्टाफ पर लाखों के जेवरात चोरी करने का आरोप है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।



