गेस्ट हाउस में ठहरे युवक ने पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी से की मारपीट, जान से मारने की धमकी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लोनिवि के कर्मचारी से मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पीडब्लयूडी कालोनी निवासी हिमांशु ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी और कहा कि मंगलवार की दोपहर लोनिवि के गेस्ट हाउस में रुके एक व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर गालीगलौज और उसके साथ मारपीट की गई। इस पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को बुलाया तो वह शराब के नशे में धुत होकर कार से कोतवाली पहुंच गया। इस पर पुलिस एक्ट में चालान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात पर कहासुनी हुई थी, गेस्ट हाउस में रुके व्यक्ति का चालान काटा गया है। बताया गया कि मारपीट करने वाला व्यक्ति हल्द्वानी में हो रहे आयोजन से जुडा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *