हल्द्वानी के बाद रुद्रपुर में भी दर्ज हुआ इस ब्लागर पर मुकदमा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में किच्छा रोड स्थित बगवाड़ा निवासी ममता त्रिपाठी पत्नी टीडी त्रिपाठी ने साैंपी तहरीर में कहा है कि वह उत्तराखंड की संस्कृति एवं भगवान तथा देवी देवताओं का सम्मान करती है। उत्तराखंड राज्य की नारी शक्ति के प्रति आदर रखती है। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो में हरिपुर लालमणी किशनपुर घुड़दौड़ा हल्द्वानी नैनीताल निवासी ज्योति अधिकारी पत्नी सार्वजनिक स्थान पर एक दराती को लहराते हुए उत्तराखंड की महिलाओं और संस्कृति तथा उत्तराखंड के देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी एवं भद्दी भाषा का प्रयोग कर रही है। आरोप लगाया कि ज्योति अधिकारी ने खुलेआम पब्लिक प्लेस में दराती लहराते हुए उत्तराखंड की स्थानीय संस्कृति उत्तराखंंड के प्राचीन हिन्दू भगवान, देवी देवताओं का घोर अपमान किया है। महिलाओं का अपमान किया है। जिससे वह आहत है। ममता त्रिपाठी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला ब्‍लॉगर ज्याेति अधिकारी पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *