यहां कारोबारी पर फायरिंग से दहशत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा हैं कि बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कारोबारी आदी राणा को अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि निशाना चूकने से गोली कारोबारी के नजदीक से निकल गयी। गोली के छर्रे पास में ही खड़े एक राहगीर के लगे हैं। घटना के बाद सड़क पर भगदड़ मच गई। गोली की आवाज सुनकर लोग दहशत में हैं। पीड़ित कारोबारी ने रुहालकी और प्रताप कॉलोनी के युवकों पर शक जताया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा जल्द ही हमलावरों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *