रेलवे यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने को व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मांगपत्र अनिल कुमार स्टेशन मास्टर हल्द्वानी के माध्यम से महाप्रबंधक पूर्व रेलवे गोरखपुर यूपी को भेजा। देवभूमि व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड़वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली के नेतृत्व में गुरुवार को शिष्टमंडल हल्द्वानी रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचा एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर के माध्यम से श्रीमान महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को भेजा।
(1) हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन जो कि व्यापारी और पर्यटक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण पूर्ण स्टेशन है जो आपके ट्रेनों के मध्यम से देश के कई राज्यों के महानगरों को यात्रियों के हिसाब से जोड़ने का काम करती है आपके रेल द्वारा परिवार के साथ सुविधाजनक यात्रा करते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से काठगोदाम हल्द्वानी से चलने वाली दिल्ली रूट की ट्रेन कई-कई घंटे तक लेट आवागमन से चल रही है इस पर ध्यान देना अति अवसर है व्यपारियों/पर्यटको व आम यात्रियों को काफी असुविधा के साथ यात्रा परिवार के साथ करनी पड़ रही है इस पर ध्यान देना अतिअवश्यक है!
(2)गर्मीयों के समय में प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर आम यात्रियों को पीने के पानी की बहुत ज्यादा दिक्कत होती है शौचालय भी बनना चाहिए!
(3)ट्रेनों की आवाजाही के समय बरसात के मौसम में परिवार के समय यात्रियों को टीन शेड कम होने की वजह से ट्रेन मे भीग कर सफ़र करना पड़ता है टीन शेड को भी बढया जाना चाहिए!
(4)ट्रेनों के आवागवन के समय रेलवे पुलिस बल की गस्ट बधाई जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रेम चौधरी, त्रिलोक गुप्ता, मोईन बाबा, राम प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, जसपाल मालदार, अशोक कश्यप आदि व्यापारी मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *