चोरों ने हल्द्वानी में मेडिकल कालेज कैंपस से 12 लाख के जेवरात और नगदी उड़ाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पुलिस 12 दिन पहले राधिका ज्वैलर्स में हुई सवा करोड़ की चोरी का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी। इस बार चोरों ने रामपुर रोड स्थित मेडिकल कालेज कैंपस से चोरों ने 12 लाख के जेवरात और 20 हजार की नगदी उड़ा ली। कैंसर इंस्टीट्यूट में टैक्नीशियन के पद पर कार्यरत राकेश पांडे मेडिकल कालेज कैंपस में प्रथम तल पर रहते हैं। बीती 20 दिसंबर को राकेश परिवार समेत यूपी के गोरखपुर स्थित अपने गांव चौरीचोरा गए थे। इसी बीच चोर उनके आवास से दो सोने की चेन, चार सोने के कंगन, चार रिंग, एक कान का डायमंड सेट, एक सोने का मंगलसूत्र व 20 हजार की नगदी उड़ा ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। गांव से लौटकर अब उन्होंने तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *